Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Peshwai

Sati Ramabai Peshwa Memorial , Theur / सती रमाबाई पेशवा स्मारक , थेउर

सती रमाबाई पेशवा स्मारक , थेउर पुणे के हड़पसर गांव से २२ किमी की दूरी पर स्थित थेउर गांव में गणेश चिंतामणी मंदिर है। इसी परिसर से १-२ किमी की दूरी पर स्वर्गीय रमाबाई माधवराव पेशवा का स्मारक बनाया गया है। इसी स्मारक के के समक्ष गणेशजी की मूर्ति भी है। स्मारक के दाहिने ओर स्माशन भूमि भी स्थित है। हालाकि इस जगह का ज्ञान काफी कम लोगो को है। यह स्मारक मुला-मुठा नदी के तट पर बनाया गया है। इतिहास रमाबाई पेशवा ( १७५०-१७७२ ) , ( प्रथम ) माधवराव पेशवा की पत्नी थी। उनका विवाह ९ दिसंबर १७५८ को माधवराव पेशवा के साथ पुणे में हुआ था। वह सोलापूर के शिवाजी जोशी की पुत्री थी। वह एक धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवित्ती वाली महिला थी। वह हमेशा श्रीवर्धन-हरिहरेश्वर जैसे तीर्थयात्राओ पर जाती रहती थी। उन्होने सामाजिक या राजनीतिक मामलों में कभी हस्तक्षेप नहीं किया। वह हमेशा माधवराव के लिए उपवास रखा करती थी। इस दंपति को कोई संतान नहीं थी। १७६६-१७६७ में कर्नाटक अभियान के दौरान वह माधवराव के साथ ही थी। इसी अभियान के दौरान माधवराव के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ने लगा था। ...